फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 साल बाद दबोचा गया हत्या का आरोपी

11 साल बाद दबोचा गया हत्या का आरोपी

Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
11 साल बाद दबोचा गया हत्या का आरोपी
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने हत्या के आरोपी को करीब 11 साल बाद दबोचा है। अखनूर के पहरगढ़ी गांव का रहने वाला राम पाल मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। एसएचओ दीपक पठानिया के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर दबोचा। आरोपी के खिलाफ जम्मू हाईकोर्ट के उप रजिस्ट्रार की तरफ से 512 के तहत वारंट भी जारी हुए हैं। 2007 में नगरोटा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 171/2017, 4/25 आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज है। मंगलवार को पुलिस की स्पेशल ब्रांच और नगरोटा पुलिस ने मिलकर उसे पकड़ा। सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed