{"_id":"5d1a63108ebc3e3cac28547d","slug":"15620103621914-jammu-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 मवेशी करवाए मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
14 मवेशी करवाए मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत लखनपुर टोल पोस्ट और पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई है। वहीं, तस्कर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए। मवेशियों को वाहन (जेके02एई 4925) के माध्यम से रियासत में तस्करी के लिए लाया जा रहा था। वहीं, पुलिस ने वाहन को सीज कर व मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे के करीब वाहन को जांच के लिए रोका। जांच करने पर पाया गया कि परमिट के अनुसार वाहन में फ्रूट व अन्य सामान है। टोल पोस्ट लखनपुर के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर अनीश गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम जिसमें एक्साइज एवं टेक्सेशन अधिकारी सज्जाद सोफी, एसएचओ पुलिस स्टेशन लखनपुर राजेश शर्मा के साथ एक्साइज इंस्पेक्टर जावेद, धीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर आकिब मलिक और संब इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल ने त्वरित कार्रवाई कर मवेशी तस्करी को विफल करने में सफलता पाई। एक्साइज कमिश्नर श्रीनगर एम. राजू ने संयुक्त टीम के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने बताया कि तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।