फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गति नियंत्रण नही होने पर मिनी बस पलटी

गति नियंत्रण नही होने पर मिनी बस पलटी

विज्ञापन
गति नियंत्रण नही होने पर मिनी बस पलटी
आरएस पुरा। आरएस पुरा के गांव खंबे के पास सोमवार को यात्रियों से भरी एक मिनी बस बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जीएमसी रेफर किया गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार मेटाडोर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रामगढ क्षेत्र के गांव चक्क छटाका से मिनी बस (जेके02बीएफ-7914) में सवार होकर महिलाएं आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव शामका में पुण्य स्नान करने और कुलदेव स्थान पर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय आरएस पुरा कस्बे के गांव खंबे के पास सोमवार दोपहार को तेज रफ्तार मिनी बस बेकाबू होकर बिजली से पोल से टकरा कर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर मिनी बस के शीशे तोड़ कर उसमें सवार घायल यात्रियों को निकाल कर आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद 18 घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलजे में रेफर कर दिया गया। घायलों में प्रियंका चौधरी, कांता देवी, सोमा देवी, संसारो देवी, भोली देवी, बचनो, जनको देवी, गीता देवी, प्रस्सनो देवी, रामरखी, चंचला देवी, सृष्टा देवी, कृष्ण देवी, तोशी देवी, संध्या देवी, लीलो देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी व कुंती देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed