फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रियासी। तेरह वर्षीय एक नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने पीर बने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बनिहाल से दबोचा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अपने आपको पीर बता कर पीर कासिम पुत्र इस्माइल गुज्जर निवासी गोगथाल बनिहाल झाड़फूंक करता था। इस दौरान उसने कई लोगों को बेवकूफ बना कर उन्हें अपने कब्जे में लिया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि पीर के नाम पर ढोंग रचाने वाले कासिम ने अपने साथ एक नाबालिग को रखा हुआ है, जिससे वह आए दिन दुष्कर्म करता रहता है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीर कासिम के खिलाफ धारा 376, 109 के तहत केस को दर्ज किया और एसएसपी निशा नथयाल व एडिशनल एसपी शिव देव सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस का शिकंजा कसने पर पीर कासिम बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। एसडीपीओ माहौर जाकिर शाहीन मिर्जा तथा एसएचओ अंजीर अहमद ने कासिम को ढूंढने के लिए बनिहाल के कई स्थानों पर छापा मार कर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed