{"_id":"5cface03bdec2207132d83a6","slug":"155994060417-jammu-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर लड़की का आपतिजनक वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजोरी। सोशल मीडिया पर एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक लड़की ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो काफी पहले बनाया गया है जब वह जिला अस्पताल के एक डाक्टर के पास रुटीन चेकअप के लिए गई थी। लड़की ने वीडियो को फर्जी तथा काट छांटकर बनाया गया बताया। वीडियो महिला की पवित्रता को भंग करने के उद्देश्य से बनाया गया है। एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए डिप्टी एसपी प्रणब महाजन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर जांच जल्द पूरी करने को कहा गया है। प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला है कि वीडियो डाक्टर के क्लीनिक के अंदर की है। वीडियो बनाने में अंदर के किसी लोगों का हाथ होना संदिग्ध है। यह भी पता चला है कि अस्पताल में तैनात चार डाक्टरों तथा कुछ सरकारी मुलाजिमों ने वीडियो को वायरल किया है। इसके अलावा मंजाकोट, दरहाल तथा राजोरी के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कुछ लोगों ने शेयर किया है। एसएसपी ने बताया कि जिसने वीडियो बनाई तथा जिसने इसे वायरल किया (खासकर कुछ मुलाजिम तथा चार डाक्टर) उनके खिलाफ महिला को लज्जा भंग करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।