{"_id":"5c1408f4bdec225a1e4649c8","slug":"154481692211-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन से गिरा फेंसिंग का सामान, बाल-बाल बचे कई बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य वाहन से गिरा फेंसिंग का सामान, बाल-बाल बचे कई बाइक सवार
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। नगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह मुख्य सड़क पर चल रहे एक सैन्य वाहन से उसमें लदा फेंसिंग का सामान अचानक नीचे गिरने लगा। सैन्य वाहन के पीछे चल रही दो मोटरसाइकिलें इसकी चपेट में आकर गिर गईं। अन्य मोटरसाइकिल सवार भी फेंसिंग सामान की चपेट में आए, हालांकि सभी बाल-बाल बचे। इसके चलते सड़क पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में वाहन में मौजूद सेना के जवानों और राहगीरों ने मिल कर सामान को फिर से वाहन में लादा, जिसके बाद सैन्य वाहन आगे रवाना हुआ। बाइक सवार रसमीत सिंह, अमरजीत सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि वे सैन्य वाहन से गिरे फेंसिंग की चपेट में आए, लेकिन कोई खास चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि वाहन में काफी ज्यादा सामान लादने से यह हादसा हुआ। ब्यूरो