फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डी जी पी ने पुंछ में पुलिस अधिकारी मैस और जवानों के लिए बैरेकस का किया उदघाटन

डी जी पी ने पुंछ में पुलिस अधिकारी मैस और जवानों के लिए बैरेकस का किया उदघाटन

Thu, 18 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव शांति से संपन्न हुए हैं। इसके लिए मैं पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई देता हूं। जो राज्य में चल रही आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने के साथ ही चुनाव कराने में सफल रहे।
विज्ञापन

वह बुधवार को पुलिस लाइन में हाल ही में पुलिस अधिकारी मेस और जवानों के लिए बनाई गई तीन मंजिला रिहाइशी इमारत का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने दरबार लगाकर जवानों एवं अधिकारियों से मुलाकात की और समस्याएं एवं मांगे सुनने के साथ ही उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। दिलबाग सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव राजनीति से हट कर लोगों की समस्याओं और अपने विकास को लेकर होने हैं, जिसके लिए पुलिस तैयार है। हम लोगों से कहेंगे कि वह इन चुनावों में खुल कर भाग लें।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी राजीव पांडे, एएसपी आदिल मजीद, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज खंडे आदि मौजूद रहे।
----
राजोरी में सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं
डीजीपी दिलबाग सिंह ने राजोरी का भी दौरा किया और दरबार लगार पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस महकमे को मजबूत करने के लिए आधुनिक हथियार दे रही है। इसके साथ ही वेतन, एसपीओ के वेतन आदि पर भी ध्यान दिया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के बैरक आदि देखे और परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed