फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सावजियां में माइन ब्लास्ट में जवान घायल

सावजियां में माइन ब्लास्ट में जवान घायल

Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के हेलीकॉप्टर से उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया। घायल जवान की पहचान सेना की 22 मराठालाई के सिपाही शेगड़े सूरज (23), निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुुई है। उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिले के सावजियां सेक्टर में सेना की 22 मराठालाई की अग्रिम एफडीएल और हक चौकी के मध्य जवान शेगड़े सूरज का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया। पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगें बारिश में अपने स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाती हैं और जानकारी के अभाव में अक्सर नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों अथवा ग्रामीणों के साथ इस प्रकार के हादसे पेश आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed