फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सड़क से 60 मीटर नीचे गिरी कार

सड़क से 60 मीटर नीचे गिरी कार

Sun, 10 Jun 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार की देर शाम जिले की मंडी तहसील में बेहद संकरे मंडी पुंछ मार्ग पर दूसरे वाहन को रास्ता देने के चक्कर में एक मारुति वैन सड़क से करीब 60 मीटर नीचे नहर के किनारे जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो मामूली रूप से घायल अन्य वाहन पकड़ कर घर चले गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मौके पर पहुंचे लोगों ने उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। यहां से इंद्रपाल सिंह पुत्र अमृत सिंह को पुंछ से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में इरशाद अहमद पुत्र अजीज दीन, रणवीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह और नवीन कुमार पुत्र तिलक राज सभी निवासी सेकलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे जिले की मंडी तहसील के गांव सेकलू से एक मारुती वैन जेके 12 1553 पुंछ के लिए निकली। अभी वैन गांव में स्थित काली माता मंदिर के करीब ही पहुंची थी कि एक मोड़ से चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब साठ मीटर नीचे नहर के पास जा गिरी। इससे उसका अगला हिस्सा नहर की दीवार से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसमें सवार चार लोगों को वाहन में से निकाल कर सड़क पर लाया। मामूली रूप से घायल दो लोग रणवीर सिंह और नवीन कुमार वहां से अन्य वाहन में सवार होकर अपने घर चले गए। दो गंभीर घायलों इंद्रपाल सिंह और इरशाद अहमद को तत्काल छह किलोमीटर दूर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाय गया। यहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। बाद में इंद्रपाल सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सड़क तंग होने के कारण हुआ है। इसके कारण ही सामने से आ रहे दूसरे वाहन को रास्ता देने के चक्कर में वैन करीब साठ मीटर नीचे नहर के पास जा गिरी है। इससे पहले भी यहां कई हादसे पेश आए हैं, लेकिन सड़क को चौड़ा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed