{"_id":"5adf978b4f1c1b3b0b8b65d3","slug":"15246027611161-23-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए पी ट्रैफिक ने 161 वाहनों के चालान काटे 23 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया,जिले में बड रहे सडक हादसों के बाद हरकत में आया ट्रेफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ए पी ट्रैफिक ने 161 वाहनों के चालान काटे 23 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया,जिले में बड रहे सडक हादसों के बाद हरकत में आया ट्रेफ
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंगलवार को विशेष तौर पर जिले के दौरे पर आए एएसपी जम्मू रुरल मुश्ताक चौधरी की देखरेख में यातायात पुलिस ने नगर में यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए कुछ ही घंटों में करीब 161 वाहनों के चालान काटे और 23 वाहनों को जब्त कर थाने में पहुंचा दिया।
इस दोरान जहां 24 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। दूसरी तरफ 50 वाहनों के कोर्ट चालान भी काटे गए। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का भी पाठ पढ़ाया गया। मंगलवार को नगर के नाखां वाले चौराहे और शंकर नगर चौराहे पर यातायात पुलिस की तरफ से नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एएसपी जम्मू रूरल की अगुवाई में विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान करीब 300 वाहनों को रोक कर उनकी जांच की गई। जहां पर नियमों से खिलवाड़ करते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।
इस अभियान के उपरांत मुश्ताक चौधरी ने नगर में पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जिले में यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। मुश्ताक चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में पिछले एक हफ्ते में ही कई हादसे पेश आए हैं जिनमें करीब तीन लोगों की जानें चली गई हैं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में हमारा सबसे से यही आग्रह है कि वह वाहन चलाते हुए नियमों का उचित प्रकार से पालन करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद ही यातायात पुलिस हरकत में आई है जिसने एक ही दिन में इतने वाहनों के एक साथ चालान काटे हैं।