फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खौड़ पुलिस ने बेटे को परिवार से मिलाया

खौड़ पुलिस ने बेटे को परिवार से मिलाया

विज्ञापन
खौड़ पुलिस ने बेटे को परिवार से मिलाया
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने बिहार के एक परिवार को उनके चार साल पहले लापता हुए बेटे से मिलाया। खोए बेटे को पाकर परिवार काफी खुश हो गए और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

खौड़ थाना प्रभारी केपी सिंह के अनुसार 21 मार्च को फोन आया कि पंचायत मट्टू के गांव दानपुर के पास बार्डर तथा चिनाब की तरफ एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा है। एएसआई गोपाल दास के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ला गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कश्मीर में रह रहा है। उससे उसका नाम पता लिखवाया गया। उसका नाम सिपाही महतो है। उस आधार पर पुलिस स्टेशन पचरूखी में संपर्क किया गया। पुलिस ने उसके घर जाकर यह बात बताई तो सोमवार को उसके परिवार के लोग खौड़ पहुंचे। इनमें पिता स्वामी नाथ महतो, भाई संतोष महतो, चचेरा भाई सचिन तथा जीजा सभी निवासी बिहार के जिला सीवान, गांव गोपालपुर लेने आए तो सिपाही महातो की आंखें खुशी से छलक आईं।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि हमने तो सोच लिया था कि हमारा बेटा अब नहीं मिलेगा। खौड़ थाने में पहुंचे परिवार ने थाना प्रभारी का आभार जताया। खौड़ पुलिस ने युवक को नए कपड़े तथा मिठाई देकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed