फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रियासत किसी के बाप की नहीं-Udhampur

रियासत किसी के बाप की नहीं-Udhampur

Fri, 02 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रियासत किसी के बाप की नहीं-Udhampur
कठुआ/हीरानगर। वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना का सभी को दुख है, लेकिन इस मामले में बेवजह राजनीति की जा रही है। उन्होंने संकेतों में गठबंधन के घटक दल पीडीपी पर भी हमला बोला। कहा कि कुछ लोग हैं जो विधानसभा में रोज तमाशा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर और कठुआ में जुल्म होने की बात कर रहे थे। हम लोगों को जलील करने के लिए बार-बार असेंबली में सवाल उठाते और नारे लगाते थे। वहां हमने बहुत बर्दाश्त किया है।
विज्ञापन

कूटा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे लोग धोखे में हैं। रियासत में आधी सरकार इनकी है, तो आधी हमारी भी है। आधी नहीं रहेगी तो पूरी भी नहीं रहेगी। सरकार अकेले किसी के बाप की नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में अलगाववादी बोल रहा है कि सीबीआई जांच नहीं होनी चाहिए तो क्या उसके बाप को खतरा है। सीबीआई जांच को क्यूं कतरा रहे हैं कि जांच हुई तो असली दोषी फंस जाएगा। जिसने जुल्म किया वो फंस जाएगा। जब किसी भी रियासत की जांच एजेंसी फेल हो जाती है तो सीबीआई जांच करवाई जाती है। अब इन्हें शर्म आ रही है कि इसे फेलियर कैसा कहा जाए। लोग दम रखें। मैं बड़े दिनों से जहर पी रहा हूं। यह राज्य किसी जाति विशेष का नही हैं। किसी क्षेत्र या धर्म का नहीं, हम सब का है किसी के अकेले बाप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed