{"_id":"5a298de94f1c1b6e468b907e","slug":"15-injured-due-to-the-roof-of-the-mosque-cpllapes-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद की छत डालते समय गिरा ढांचा, 15 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद की छत डालते समय गिरा ढांचा, 15 जख्मी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी तहसील के अहिमा त्रेगाम गांव में वीरवार को एक मस्जिद की छत डालते समय अचानक निर्माण के लिए खड़ा किया गया ढांचा ढह गया। इस हादसे में निर्माण कार्य में सीमेंट आदि देने के कार्य में लगे दो पुरुष और 13 महिलाएं व बच्चे जख्मी हो गए। एक महिला की गंभीर हालत के चलते उसे श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीरवार को खड़ी तहसील के दूरदराज के गांव में एक मस्जिद की छत डालने का काम चल रहा था। छत डालने के दौरान कई महिलाएं, लड़कियां व बच्चे सीमेंट व अन्य सामान छत पर ले जाने में हाथ बंटा रहे थे। इस दौरान छत तैयार किया गया ढांचा अचानक गिर गया, जिससे निर्माण कार्य में जुटे 15 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दो पुरुषों के साथ ही 13 महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। ढांचा गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद गांव के लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का काम किया।
विज्ञापन
इसमें से एक महिला शकीला बेगम की हालत गंभीर होने से उसे पहले उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी जब महिला की हालत में खास सुधार नहीं हुआ तो उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।