फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में

देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में

विज्ञापन
देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में
जम्मू। शहर के डिग्याना इलाके की रहने वाली पांच महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक घर के पास देह व्यापार चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अपना एक कर्मचारी भी ग्राहक के रूप में भेजा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर में मौजूद पांच महिलाओं को डिग्याना पुलिस चौकी लाया गया। गांधी नगर की एसडीपीओ, डिग्याना क्षेत्र के कारपोरेटर भी मौके पर पहुंचे। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। अभी इसमें कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले नई बस्ती में इसी तरह से कुछ महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पास लगातार देह व्यापार चलने की शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed