{"_id":"5b7c756442c79246300f5b5f","slug":"131534883172-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी नदी में कूद कर दी जवान, जवानों की मेहनत बेकार गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तवी नदी में कूद कर दी जवान, जवानों की मेहनत बेकार गई
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी पुल मस्जिद के पास से एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी। पास से गुजर रहे सीआरपीएफ और सेना के एक जवान ने उसे तवी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका सिर करीब 15 मिनट तक मिट्टी में धंसा रहा। इस कारण उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सुभाष चंद्र मिश्रीवाला (41) के रूप में हुई है। शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
शाम करीब सात बजे बिक्रम चौक से ज्यूल की तरफ जाते हुए मस्जिद के पास से एक व्यक्ति ने तवी में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाया। पास में पुलिस के नाके से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ और सेना का जवानों ने इसे देखा। इस पर दोनों जवान अन्य लोगों के साथ तवी के भीतर गए। दोनों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तवी से बाहर निकालते वक्त उसकी सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार उसका पत्नी के साथ महिला थाने में केस चल रहा था। मंगलवार को भी उसे महिला थाने में बुलाया गया था। वहां से लौटने के बाद उसने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।