फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फसल काटने के बाद सरकंडे जलाने को लगाई जा रही आग

फसल काटने के बाद सरकंडे जलाने को लगाई जा रही आग

विज्ञापन
फसल काटने के बाद सरकंडे जलाने को लगाई जा रही आग
जम्मू।
विज्ञापन

गेहूं की फसल काटकर किसान अपने घर ले जाने के बाद खेतों में आग लगा दे रहे हैं। ताकि बचा हुआ घास फूस (सरकंडों) को साफ कर दिया जाए। लेकिन इस आग से खेतों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। कृषि विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि किसानों के ऐसा करने से खेतों से महत्वपूर्ण जीवाणु खत्म हो रहे हैं। खेतों की उर्वरक क्षमता कम हो रही है, जिसका अगली फसल पर असर पड़ सकता है।
दरअसल, किसानों की ओर से मशीनों के जरिये फसल की कटाई की जा रही है। फसल कटने के बाद करीब एक फुट तक का सरकंडा बच जाता है। जिसको साफ करने के लिए खेत में आग लगा दी जा रही है। इससे खेतों की जमीन पर असर पड़ रहा है और तापमान भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शेर ए कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय के रिसर्च विभाग के निदेशक जे पी शर्मा ने कहा कि खेतों के भीतर छोटे छोटे जीवाणु होते हैं। यह खेतों में नमी बनाए रखने में अहम होते हैं। खेतों को उपजाऊ बनाने में इनका अहम रोल रहता है। लेकिन आग लगने से यह खत्म हो जाते हैं। पहले से ही जब तेज धूप हो तो जमीन सूखी हुई होती है, लेकिन जब रात को इसमें आग लगा दी जाए तो काफी देर तक तपती रहती है। इससे जीवाणु खत्म हो जाते हैं। खेतों की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed