{"_id":"5cd48076bdec22071e6d52c2","slug":"121557430390-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के बयान पर भड़के परिजन, विरोध में लगाए नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसपी के बयान पर भड़के परिजन, विरोध में लगाए नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू।
बाहु प्लाजा में हुए हत्याकांड मामले में लड़की के परिजनों ने वीरवार को सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। जम्मू के एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एसएसपी ने मृतक शीतल के चरित्र के बारे में गलत बयान दिया है। एसएसपी जम्मू ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह कहा था कि शीतल के पति विजय उर्फ तोता ने हत्या इसलिए की, क्योंकि वह अपनी पत्नी पर शक करता था। एसएसपी के इस बयान से परिवार के लोग भड़क गए। परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।
परिवार ने कहा कि एसएसपी कहते हैं कि लड़की के चरित्र पर शक के चलते हत्या की गई। वह चाहते हैं कि एसएसपी अपना यह बयान वापस लें। या फिर यह साबित करके बताएं कि लड़की का चरित्र गलत था। शीतल की बहनों और मां ने कहा कि शीतल के पति ने जो पुलिस को कहा, पुलिस ने उसी भाषा में जवाब दिया। शीतल के ससुराल वाले उसे लगातार तंग करते थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए गांधी नगर के एसपी विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। कहा कि एसएसपी जम्मू ने लड़की के चरित्र पर कोई सवाल नहीं उठाया। उन्होंने बस इतना कहा कि जब इस मामले में शीतल के पति विजय से पूछा गया कि उसने अपनी पत्नी को क्यों मारा तो उसने कहा कि शीतल पर शक था, इसलिए मारा है। एसएसपी ने यह अपने आप से नहीं बोला कि लड़की का चरित्र खराब था।
उधर, एसएसपी जम्मू से इसे लेकर बातचीत की गई। उनसे पूछा कि गया कि आपके बयान पर शीतल के परिवार को एतराज है। इस पर एसएसपी ने कहा कि उन्होंने बस इतना ही बताया है कि हत्या का मकसद क्या था। पति ने जो बताया हमने वहीं बताया। रही बात शीतल के ससुराल वालों के तंग करने की तो यह जांच का हिस्सा है। जो कोई भी जांच में दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।