फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हत्या कर शव सड़क पर फेंका

हत्या कर शव सड़क पर फेंका

विज्ञापन
हत्या कर शव सड़क पर फेंका
दोमाना। अंब-घरोटा सड़क पर सोमवार देर रात को कंगर मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए उसे जीएमसी के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसकी मौत हुई कैसे? फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे घरोटा पुलिस को सूचना मिली कि अंब-घरोटा सड़क पर कंगर मोड़ में एक व्यक्ति अचेत हालत में सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाया। मृतक के सिर पर लाल रंग की चुन्नी बंधी हुई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। चेहरा सूज जाने के चलते मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने पंचनामा कर एफएसएल की मदद से मौके से सबूत जुटाए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक की पहचान को विभिन्न टीमों को क्षेत्र में भेजा है। एसएचओ घरोटा धीरज नागपाल ने बताया कि शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तभी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed