फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चौकी प्रभारी पर हमला कर घायल किया

चौकी प्रभारी पर हमला कर घायल किया

Wed, 22 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पर हमला कर घायल किया
जम्मू। पौनीचक पुलिस चौकी अंतर्गत भगतपुर गांव में कुछ लोगों ने सांदवा के चौकी अफसर समेत दो पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौकी अफसर सांदवा शालौ राम निवासी रांजन अपने साथ एसपीओ चमन लाल को लेकर भगतपुर इलाके में गया हुआ था। यहां से सांदवा की ट्रैक्टर ट्रालियां बजरी रेत लेकर जाती है। दोनों ने इलाके में नाका लगा लिया। इस दौरान इनकी राहुल के साथ बहस हो गई। उसके बाद राहुल मौके से चला गया। वह अपने साथियों को लेकर आया। पुलिस के जवानों को नाका लगाने का कारण पूछा गया। उसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट करने के बाद वह मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन

दुर्घटना के घायल की मौत
जम्मू। कानाचक क्षेत्रमें दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान योगेंद्र लाल निवासी अखनूर के रूप में हुई है। वह 12 अगस्त को मोटरसाइकिल से जा रहा था। बाबे दा तालाब इलाके में उसे कार ने टक्कर मार दी थीख्, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed