फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10th student raped by teacher in reasi

दसवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म

Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
10th student raped by teacher in reasi

स्कूल के शौचालय में बंद कर दसवीं की एक छात्रा से शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गत मंगलवार की इस घटना का शुक्रवार की रात को केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात को चसाना थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन 24 नवंबर मंगलवार को परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई थी।
विज्ञापन


जब वह शौचालय की ओर गई तो उसको हाई स्कूल संगलीकोट का अध्यापक नजीर अहमद निवासी शेरगली मिला। उसने लड़की को अकेला पाकर जबरन शौचालय में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बहन घर पहुंची तो उसे परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज किया गया।

बताया गया कि पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट प्राइमरी हेल्थ सेंटर गोटा में करवाने के बाद उसको रियासी जिला अस्पताल की महिला विशेषज्ञ डाक्टर के पास भेजा गया है।


पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 376/511 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed