फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 dead in a road accident in jammu reason revealed

जम्मू में 10 यात्रियों की जान लेने वाले हादसे का सामने आया असली सच

Thu, 10 Aug 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,  रियासी
अमर उजाला ब्यूरो,  रियासी Updated Thu, 10 Aug 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दस यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे का असली सच सामने आ गया है। हादसे में पंद्रह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सात घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल लाया गया। मृतकों में तीन माह के मासूम के अलावा तीन बच्चे, एक महिला और पांच पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि टेंपो ट्रैवलर (जेके02ऐटी-0730) बुद्दन से माहौर के लिए सवारियों को लेकर आ रहा था कि शीशी नाले की ढलान पर उतरते वक्त चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन खाई की ओर लुढ़क गया और दूसरी तरफ नीचे से गुजर रही सड़क पर आ गिरा। टैंपो के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद टेंपो के पीछे और सामने की तरफ से आने वाले वाहन चालक और यात्री मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना पुलिस को भी दी। बचाव कार्य के बाद सभी घायलों को सीएचसी माहौर लाया गया। यहां से सात घायलों को चॉपर के जरिये जीएमसी जम्मू भेजा गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे का मुख्य कारण सड़क का खस्ताहाल होना और वाहन में आवश्यकता से अधिक सवारियों को बैठाना बताया जा रहा है। सवारियों के अनुसार चालक ने अगली सीट पर ही चार लोगों को बैठाया था।

मृतकों में जावेद अहमद पुत्र अब्दुल रशीद, बजीरा बेगम पत्नी मोहम्मद शरीफ निवासी चाची, मोहम्मद आसिफ पुत्र अली मोहम्मद, हमीद अली पुत्र मंजूर हुसैन निवासी जमसलान अंगार, चरण सिंह पुत्र फकीर चंद, लियाकत अली पुत्र अब्दुल हमीद, मोहम्मद अरशद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बुद्दन, मुब्बशार अहमद अली पुत्र बहारदीन, बहारदीन पुत्र अब्दुल गनी निवासी सिलधार और मोहिंदर सिंह का तीन माह का बेटा शामिल हैं। 

सीएचसी माहौर में पहुंचने वाले घायल

हादसे में घायल होने वालों में पुरुषोत्तम सिंह पुत्र बिशन सिंह, राजकुमारी पत्नी प्रेम सिंह, बशीर अहमद पुत्र अजीम, मोहम्मद इकबाल पुत्र गुलाम कादिर, गुलजार अहमद पुत्र नूरदीन, रंजीत सिंह पुत्र हुक्म सिंह निवासी बुद्दन, मोहम्मद शरीफ पुत्र गुल्ला, मुस्कान अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी जमसलान शामिल हैं। 

जीएमसी पहुंचे घायल
सीएचसी माहौर से जीएमसी रेफर किए गए घायलों में अज्जू सिंह पुत्र मस्तराम निवासी बुद्दन, नीलमा देवी पत्नी मोहिंदर सिंह, आयूश राजपूत पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी शजरू, कविता देवी पत्नी विपिन सिंह निवासी बठोई, मुसर्रत नाज पुत्री अली मोहम्मद, रियाज अहमद पुत्र अली मोहम्मद निवासी चकलास, अलताफ अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार हैं।

जीएमसी प्रशासन ने की पूरी तैयारी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जीएमसी प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड नंबर सात को खाली करा दिया। सीनियर डाक्टरों को सूचना दे दी गई कि जैसे ही घायल पहुंचें, उनके इलाज का पूरा इंतजाम किया जाए। जीएमसी पहुंचे सातों घायलों को फौरन जरूरी इंतजाम करा ओपीडी में शिफ्ट किया गया।

जीएमसी में मची अफरातफरी
घायलों के जीएमसी पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। अन्य मरीजों को अलग वार्ड में शिफ्ट करने से लेकर पुलिस प्रशासन का रास्तों को खाली करना और सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान अन्य मरीजों को तकलीफ ना हो इसका भी जीएमसी प्रशासन ने पूरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed