{"_id":"571687cc4f1c1bb73e8b48ee","slug":"1-carore-machine-disappear","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशलिटी से एक करोड़ की मशीन गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपर स्पेशलिटी से एक करोड़ की मशीन गायब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजी विभाग को मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही विभाग के एचओडी शौकत चौधरी को मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल कार्यालय में अटैच किया गया है। बताया जाता है कि विभाग के पास एक करोड़ की एंडोस्कॉपी मशीन पड़ी हुई थी। इस मशीन को जब्त करने के लिए जब प्रशासनिक कमेटी पहुंची, तो मशीन ही गायब थी।
इसके बाद यह कदम उठाया गया। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि गेस्ट्रोलॉजी विभाग के पास एंडोस्कॉपी मशीन पड़ी हुई थी, जो लंबे समय से एक कमरे में बंद पड़ी थी। इस मशीन को लेकर एक कमेटी गठित की गई। मंगलवार को जब कमेटी मशीन की जांच करने पहुंची तो कमरे के बाहर ताले लटके हुए पाए गए। कमेटी ने तालों को तुड़वाया तो देखा कि एक करोड़ की लागत वाली मशीन गायब है।
इसके बाद कमेटी ने एचओडी शौकत चौधरी को अटैच कर दिया। इस विभाग के अधीन भर्ती किए गए करीब पचास मरीजों को जीएमसी में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही विभाग के सभी सुविधाओं के कमरों को सील कर लिया गया। अब एक और कमेटी गठित की गई है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
मशीन के गायब होने को लेकर बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में अस्पताल प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।
माना जा रहा है कि कुछ और लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। अस्पताल में कई अन्य वार्डों में रखा गया ढांचा भी शक के दायरे में हैं, जिसकी आने वाले दिनों में जांच हो सकती है। मामले की उच्च स्तरीय जांच भी हो सकती है।