{"_id":"615f53e78ebc3ea6622bb4e6","slug":"crime-vijaypur-news-jmu245311964","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों के हौसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों के हौसले बुलंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। दिन-प्रतिदिन चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में दहशत है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कहीं किसी दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चुरा ले जा रहे हैं, तो किसी घर को निशाना बना रहे हैं।
बाड़ी ब्राह्मण में जिस तरह से चोरियां हो रही हैं, और पुलिस की कार्रवाई नहीं हो रही है न ही कोई ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा रहा है जो इन चोरियों में शामिल है। ज्यादातर चोरियां बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह क्षेत्र की ओर जाते इलाके में हो रही हैं।
बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत सितंबर में चोरी के 10 मामले दर्ज किए गए हैं। उसके अलावा चोरी के प्रयास की शिकायतें और अन्य मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है और उनके हवाले से चोरी की मोटरसाइकिल इत्यादि बरामद भी, लेकिन बढ़ती चोरियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई गिरोह इस काम को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
------
कुछ समय से बाड़ी ब्राह्मणा में चोरी की वारदात कम हुई है। कई लोगों को चोरी के मामलों में गिरफ्तार भी किया गया है। इसमें हर प्रकार के चोर हैं, चाहे वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी कर रहे हैं या पेशेवर चोर हैं। यहां कोई गिरोह काम कर रहा है, लेकिन बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस सख्ती से काम कर रही है।
-निहार रंजन, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा