{"_id":"606a24758ebc3ed8312d422f","slug":"crime-traffic-chalan-role-jammu-news-jammu-city-news-jmu2327536190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग पर पुलिस वाले का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग पर पुलिस वाले का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। यातायात पुलिस ने रविवार को नियम तोड़ने पर एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल का चालान कर दिया। यह कांस्टेबल दो अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट जा रहा था। तीनों को बाइक पर जाते वक्त किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार तक भी पहुंचा।
एसएसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की गई। पता चला कि बाइक चलाने वाला सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम है, जिसके साथ दो अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी थे। ये लोग बाइक पर बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर रहे थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था जिससे जाम लग गया था, वे लोग जल्दबाजी में बिना हेलमेट पहने ही मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर हैं, इसलिए कांस्टेबल का चालान काटा गया है, उनको जुर्माना किया गया है। हेलमेट न पहनने और ट्रिपल राइडिंग का चालान काटा गया है।