{"_id":"603ea3938ebc3e76a122095e","slug":"crime-theft-school-jammu-news-jammu-city-news-jmu2304160139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शी नगर सरकारी स्कूल में नौ दिन में दूसरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शी नगर सरकारी स्कूल में नौ दिन में दूसरी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार देर रात सरकारी स्कूल समेत दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने सेंधमारी कर सामान चुरा लिया। बख्शी नगर में सरकारी मिडल स्कूल (बाल) में नौ दिन में दूसरी बार चोरी हुई है। शातिरों ने स्कूल की रसोई से तीन गैस सिलिंडर मिड-डे मील के राशन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया।
इसके पहले 21 फरवरी को भी इसी स्कूल की रसोई से एक गैस सिलिंडर चोरी हुआ था। मंगलवार को जब स्टाफ स्कूल में पहुंचा तो देखा कि स्कूल की रसोई से गैस सिलिंडर और अन्य सामान गायब है। इसकी पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटा जांच शुरू कर दी है। स्कूल स्टाफ के साथ कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि अभी तक इसी स्कूल में नौ दिन पहले चोरी करने वाले आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
----------
राजपुरा में होलसेल दुकान
के ताले तोड़ चुराया सामान
राजपुरा में भी एक होलसेल की दुकान पर भी चोरों ने सेंध लगाकर सामान चुरा लिया। दुकानदार राजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी-झपटमारी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। लोगों की मांग है कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।