{"_id":"6095a38d8ebc3edca73d13a8","slug":"crime-theft-jammu-news-jammu-city-news-jmu2348704185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सात बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की सात बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की सात बाइक बरामद की है। इसके साथ ही उनके पास से 15 आयरन प्लेट भी मिले, जिनका इस्तेमाल चोर नंबर प्लेट बदलने में करते थे।
पुलिस के अनुसार दुर्गानगर बनतालाब निवासी भवानी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि आपशंभू मोड़ पर एक मेडिकल शॉप के बाहर उसकी पल्सर बाइक खड़ी थी जिसे चुरा लियागया है। इस सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों ओल्ड मस्जिद रोड लक्ष्मीपुरम चिनौर निवासी उमर मीर व दुर्गानगर निवासी अंकुश हरकार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया। ब्यूरो
अवैध खनन में लगे छह वाहन जब्त
जम्मू। अवैध खनन में पुलिस ने छह वाहनों को कानाचक, नगरोटा, ज्यौडियां व सतवारी इलाके में जब्त किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर खनन में लगे दो डंपर, एक टिप्पर व तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। कानाचक व ज्यौडियां से डंपर, नगरोटा से टिप्पर और सतवारी इलाके से तीन ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर खनन किया जा रहा था। पुलिस अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। ब्यूरो