फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,arrest,Case filed,jammu news

लाखों रुपये के चोरी के गहनों समेत पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,theft,arrest,Case filed,jammu news
जम्मू। नबाबाद पुलिस थाने के अंतर्गत क्षेत्र में चोरियों और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चोरी और झपटमारी की तीन वारदातों को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच शातिर गिरफ्तार किए हैं, इनके पास से लाखों रुपये के चोरी के गहने (करीब 15 तोले) बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

28 जुलाई को तालाब तिल्लो के रहने वाले व्यक्ति लक्ष्मी नारायण के घर चोरी हुई थी। शिकायत पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अखनूर के रहने रवि कुमार और पठानकोट के सौरव कुमार को हिरासत में लिया। इन लोगों ने चोरी करने के बाद गहनों को पंजाब के सुजानपुर और ज्यौड़ियां में ज्वेलर के पास बेच दिया। पुलिस ने इन ज्वेलर से डेढ़ तोला सोना बरामद किया है। इनका एक साथी और है, जिसकी तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

वहीं, 14 जुलाई को तालाब तिल्लो में रहने वाले राम देव शर्मा के घर चोरों ने सेंध लगाई। इस मामले की जांच कर पुलिस ने साहिल डोगरा और सागर डोगरा निवासी बख्शी नगर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक और साथी मुट्ठी के रहने वाले आकाश खुशु का नाम भी उगला। इन लोगों ने गहने गिरवी रखकर मन्नापुर गोल्ड कंपनी से ढाई लाख रुपये का लोन लिया गया था। आरोपियों के पास से चोरी के 13 तोले सोने के गहने बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बख्शी नगर में महिला का पर्स झपटने
वाला काबू, सात लाख रुपये बरामद
बख्शी नगर पुलिस ने सरवाल में होने वाली एक झपटमारी के मामले को भी सुलझाया है। मंजीत कौर का पर्स झपटने की कोशिश की गई थी। लेकिन झपटमार को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी विवेक कुमार मिश्रीवाला का रहने वाला है। इसने कई जगहों पर झपटमारी की है, जिससे सात लाख रुपये की बरामदगी की गई है।

------
सभी आरोपी नशे के आदी, पुलिस
का दावा 50 फीसदी मामले सुलझाए
इन चोरों में एक बात सामान्य है। ये सभी आरोपी नशे के आदी हैं। एसपी नॉर्थ मोहिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर नशे के आदि है। नशे की लत को पूरा करने के लिए इन लोगों ने चोरियों को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि इनके पकड़े जाने से नवाबाद क्षेत्र में हुई चोरियों के 50 फीसदी मामले सुलझा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed