फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,suicide,jammu news

रेलवे कॉलोनी में फंदे से लटका मिला कर्मी

विज्ञापन
crime,suicide,jammu news
जम्मू। रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के अनुुसार शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जब दरवाजा खोला तो युवक फंदे से लटकता पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में भेज दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले एक अन्य रेलवे कर्मी ने बताया कि राहुल कुमार (30) निवासी तारागढ़, गुरदासपुर (पंजाब) रेलवे में सेवारत था। वेतन भी समय पर आ रहा था, किसी भी तरह की कोई परेशानी भी उसने नहीं बताई। शुक्रवार रात को जब भूकंप आया तो राहुल भी बाहर आया। इस दौरान काफी देर तक बातें भी हुईं। बातों से ऐसा नहीं लगा कि वह तनाव में हो या फिर कोई और परेशानी हो। सुबह जब उससे मिलने गए तो दरवाजा नहीं खोला। दो से तीन बार खटखटाया, इसके बाद जोर से दरवाजा खोला तो राहुल फंखे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
शुक्रवार को फ्लाई मंडाल में एक युवक ने फंदा लगाया था। वह भी सरकारी क्षेत्र में सेवाएं दे रहा था। घर वालाें को भी पता नहीं चला कि क्यों उसने ऐसा किया। अकसर युवा वर्ग तनाब में आकर ऐसा कदम उठा रहा है। बीते 42 दिनों में 18 लोग फंदा शहर में लगा चुके हैं। फंदा लगाने की वारदातें कम नहीं हो रही है। वहीं बीते दिनों त्रिकुटा नगर में उड़िसा के रहने वाले प्रवासी परिवार से आठवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed