फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बाड़ी ब्राह्मणा में हुई मारपीट में घायल जाकिर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को 25 से अधिक लोगों ने एक कार में जा रहे चार लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोगों को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर फेंक दिया था। जबकि एक उनके चंगुल से छूट कर भाग गया था, और एक लापता हो गया। घायल दो लोगों को जीएमसी में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हें अमृतसर ले जाया गया था, इनमें से एक की मौत हो गई। उसकी पहचान जाकिर हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को लसवाड़ा निवासी जाकिर हुसैन, बशीर अहमद, कालू और बाग हुसैन बाड़ी ब्राह्मणा में एक शादी में शामिल होने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन पर 25 से अधिक लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें जाकिर और बशीर को बुरी तरह से जख्मी करके वहीं फेंक दिया। इनमें से कालू हमलावरों के चंगुल से किसी तरह छूट गया और फरार हो गया, जबकि बाग हुसैन अभी भी लापता है। आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी थी, जब मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग चुके थे और जाकिर व बशीर घायल पड़े थे। पुलिस ने उन्हें उठाकर जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें उपचार के लिए अमृतसर ले गए थे। इनमें से बुधवार को जाकिर हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर इस मामले में जाकिर आदि की तरफ से 26 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को उसका शव जम्मू जीएमसी लाया गया, वहां पोस्टमार्टम कराकर शव उसके घर वालों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान जीएमसी जम्मू में काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस को भी तैनात कर दिया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मीडिया से जाकिर के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें तंग किया जा रहा था, जिसके चलते उनके बेटों को टारगेट किया गया और पुरानी रंजिश के चलते उनसे मारपीट की गई है। बुधवार जाकिर हुसैन के जनाजे के वक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। शांति पूर्वक तरीके जाकिर को दफनाया गया। वहीं दूसरी ओर अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में लगे पर्चे को अब हत्या में तब्दील कर दिया गया है। मामले की तफ्तीश थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed