{"_id":"611417418ebc3efcda0225f5","slug":"crime-samba-news-jmu2413938137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध पड़े व्यक्ति की जानकारी देने आए युवक को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसुध पड़े व्यक्ति की जानकारी देने आए युवक को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में युवक को पुलिस कर्मी के थप्पड़ मारे के विरोध में जाम लगाकर विरोध जतो लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक पुलिस कर्मी की दादागिरी दिन दिन दहाड़े देखने को मिली है। इसमें पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उसका कुसूर इतना था कि युवक अपने घर के आगे बेसुध पड़े एक व्यक्ति की जानकारी देने उसके पास गया था।
जानकारी के अनुसार वार्ड-2 निवासी निखिल गुप्ता के घर के आगे नशे में धुत्त एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा था। उसने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। निखिल ने उसके ऊपर पानी भी फेंका, लेकिन तब भी वह नहीं उठा। इतना कुछ करने के बाद निखिल को लगा कि हो सकता है कि यह आदमी अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। उसने तुरंत बाड़ी ब्राह्मणा फ्लाईओवर के नीचे तैनात पुलिसकर्मी को व्यक्ति के बारे में बताया और अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द उसे वहां से हटा लें अन्यथा उसकी जान को खतरा है। पुलिसकर्मी ने कहा कि हम जल्द ही आते हैं। इतना कहने के बाद निखिल घर आ गया। निखिल ने आधा घंटा इंतजार किया लेकिन पुलिस की तरफ से कोई गंभीरता नहीं हो दिखाई गई। इस निखिल दोबारा उस पुलिसकर्मी के पास पहुंचे, और न आने के बारे में बातचीत की। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मी भड़क गया और उनकी बहस हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी ने निखिल को थप्पड़ जड़ दिया। निखिल ने बाजार के लोगों को पूरी घटना सुनाई, जिससे लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे जाम लगा दिया।
इसकी सूचना थाना प्रभारी राजेश शर्मा को मिली, वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लिया। उन्होंने निखिल से पूछताछ की। निखिल ने थाना प्रभारी को बताया कि वह अपनी समस्या लेकर पुलिसकर्मी एके थापा के पास आए थे, लेकिन उन्होंने उसे ही गलत समझ कर थप्पड़ मार दिया। थाना प्रभारी ने लोगों को समझा कर आश्वासन दिया कि वह इसका मसला तुरंत हल किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने रोड का जाम खोल दिया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही पुलिसकर्मी को यहां स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह फिर से जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
-------
इस पूरे मसले के पीछे कोई और वजह है, जिसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल जिस पुलिसकर्मी के बारे में थप्पड़ मारने के बारे में बताया जा रहा है उसने थप्पड़ मारने से इनकार किया है।
-राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा