फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अवैध खनन के आरोप में सात वाहन सीज

विज्ञापन
crime
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने रविवार को जिले में चार डंपर, एक टिप्पर और दो ट्रैक्टर सहित सात वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए चार डंपर जेके 08 जी-0986, जेके 08 एन-9970, जेके 21 एफ-6399 और जेके 20- 2894 को रोका जो रेत का अवैध खनन कर रहे थे। पुलिस ने चारों वाहन जब्त कर लिए। दूसरी तरफ रामगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोक लिया। जो निर्माण सामग्री का अवैध परिवहन कर रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया। उधर विजयपुर पुलिस ने संगवाल में नाके पर एक टिप्पर न. जेके 21ई- 1215 को रोका, जो रेत का अवैध परिवहन कर रहा था। उपरोक्त घटनाओं में पुलिस ने 6 वाहनों को मौके जब्त कर लिया और कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिए।
विज्ञापन

इसी तरह अवैध खनन के संबंध में विश्वसनीय जानकारी पर काम करते हुए पुरमंडल की पुलिस टीम ने छापा मारा और एक ट्रैक्टर नंबर जेके 02 बीएन- 7173 को जब्त कर लिया। जो ग्राम पचोली, पुरमंडल के पास देविका नदी के किनारे खनन में लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed