फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पशु तस्करी का प्रयास विफल, तीन तस्कर गिरफ़्तार

विज्ञापन
crime
सांबा। पुलिस ने घगवाल क्षेत्र में पशु तस्करी के तीन प्रयास विफल कर 32 मवेशियों को मुक्त कराया है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार कश्मीर की ओर पशु तस्करी के संबंध में विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल की पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर चेकिंग के लिए नाका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान एक ट्रक न. पीबी 07 एएस-4469 जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। उक्त वाहन की जांच के दौरान बिना किसी अनुमति के वाहन के अंदर 17 मवेशी लदे पाए गए। आरोपी चालक की पहचान अशोक कुमार निवासी मुकेरियां-धेशियान, होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। इसी तरह की एक अन्य घटना में घगवाल पुलिस ने दो ट्रक न. जेके 22 -9002 और पीबी 29 जी- 9497 को रुकने का इशारा किया। दोनों ट्रकों की जांच करते समय 15 मवेशियों को मुक्त कराया, जो बिना अनुमति के कश्मीर ले जाए जा रहे थे। इसी संबंध में चालक फ़िरोज अहमद लोन निवासी बुगाम-कुलगाम, श्रीनगर, हीरा लाल कैंप बटाला, गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed