{"_id":"5e7519108ebc3e760d18ea48","slug":"crime-samba-news-jmu2064069155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना किया तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना किया तो कर दी पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पंचायत मनानु के बलोड क्षेत्र में ढाबे पर शराब नहीं पीने देने पर कुछ दबंगों ने एक ढाबा मालिक व उसके सहयोगी की पिटाई कर दी। इसके साथ ही ढाबे पर तोड़फोड़ कर भाग निकले। जाते समय उन्होंने ढाबा मालिक को कार से कुचलने की भी कोशिश की।
ढाबा संचालक संजय व बुट्टो ने बताया कि दो गाड़ियां उनकी दुकान के आगे रुकीं। उन्होंने मीट बनाने के लिए कहा और ढाबे पर बैठ कर शराब पीने लगे। उन्होंने जैसे ही उनको शराब पीते देखा तो मना किया कि पुलिस की ओर से शराब पीने पर रोक है, लेकिन वह जबरदस्ती शराब पीने लगे। जब फिर उन्हें रोका तो छह से सात लोग मारपीट पर उतर आए और उससे मारपीट की। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो वह लोग अपनी गाड़ियों में भाग निकले। आरोप है कि गाड़ी से भागते समय उन्होंने उस पर गाड़ी भी चढ़ाने का प्रयास किया। ढाबा संचालक ने कहा कि कि शराब पीने दें तो पुलिस मारती है मना करें तो शराब पीने वाले मारते हैं। हालांकि शराब पीने वाले तोड़फोड़ करने के बाद गाड़ियों में भागने में सफल रहे वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी कि कुछ दबंग ढाबा चलाने वालों को मार कर भाग निकले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ढाबा मालिक के भी ब्यान दर्ज किए।
शराब की 113 बोतल के साथ दो पकडे़
आरएस पुरा। कोरोना वायरस के चलते शराब की दुकानें बंद होने पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने देशी शराब के 113 क्वार्टर सहित दो लोगों को पकड़ा है। इनकी पहचान जगराल सिंह निवासी दबलैड व जिंदरपाल की कोठे स्लैड के रूप में हुई। पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम द्वारा इन दोनों को अरनिया क्षेत्र से बाइक पर आते समय गांव कूल के पास रोके जाने पर जब इनकी तलाशी ली तो इनसे शराब बरामद हुई। संवाद