फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,samba news,Akhnoor

संदिग्ध हालात में घूमते दो युवकों को ग्रामीणों ने खंभे से बांध पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
crime,samba news,Akhnoor
अखनूर। गांव नाईंवाला में बुधवार को संदिग्ध हालत में घूमते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को अखनूर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेते हुए कुछ ग्रामीणों पर भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों युवक संदिग्ध हालत में गांव में घूम रहे थे। गांववालों ने चोरी की आशंका के चलते दोनों को पकड़ा और खंभे से बांधकर पिटाई की। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें ग्रामीण युवकों की पिटाई कर रहे हैं। गांववालों को आशंका है कि ये दोनों युवक चोरी के इरादे से आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक ज्यौड़ियां और दूसरा खौड़ का रहने वाला है। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि युवकों की पिटाई पर ग्रामीणों के ?िखलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर इन 10 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें कुछ बाहरी राज्यों से भी हैं, जो क्षेत्र में भीग मांगते है। हिरासत में लिए लोगों में कुछ नशेड़ी युवा भी हैं। पुलिस ने गांव सौहाल में बीते दिनों शॉपिंग मॉल में हुई ढाई लाख रुपये की चोरी के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन युवाओं की पहचान की है। इनमें से एक युवक क्षेत्र में कुछ दिनों से आवाजाही कर रहा था। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि क्षेत्र में चोरी के मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारी ने कहा? ?िक चोरी की वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed