फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जहरीला पधार्थ खाने से भटियारी गांव के तालाब में मरी मछलियां ,

विज्ञापन
crime
जहरीला पधार्थ खाने से भटियारी गांव के तालाब में मरी मछलियां - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव भटियारी के तालाब में किसी शरारती तत्व ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे तालाब में पाली गई हजारों की तादाद में मछलियों की मौत हो गई। मछलियों के अलावा बड़ी संख्या में मेंढक भी मृत पाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जैसे ग्रामीण ने तालाब में हजारों मछलियों को पानी के ऊपर तैरते देखा तो उन्होंने गांव वालों को सूचित किया। इस पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जब लोगों ने तालाब का नजारा देखा तो उनमें आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पंच चंचल शर्मा ने बताया इस तालाब को लेकर पहले प्रशासन ने बहुत मेहनत की थी। उसके बाद गांव के युवाओं ने इसका संरक्षण करने का जिम्मा उठाया। युवा यहां अक्सर सफाई करते नजर आते हैं। इसके चारों ओर लोगों ने बहुत से पौधे भी लगाए हैं। ताकि तालाब की सुंदरता बनी रहे। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने इस तालाब में मछलियों का बीज डाला था, ताकि जहां मछलियों को पाला जाए। यहां हर रोज कई लोग अपने दुखों का निवारण करने के लिए मछलियों को आटा चावल डालने के लिए भी आते हैं। शुक्रवार की शाम किसी शरारती तत्व ने इसमें जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिसे खाकर हजारों की संख्या में मछलियाें की मौत हो गई। उसके साथ मेंढक भी मारे गए हैं। शुक्र है कि यहां बहुत से घरों में मवेशी रखे हुए हैं। वह इस तालाब का पानी पीने के लिए नहीं आए, नहीं तो कई मवेशी भी मृत मिलते। ग्रामीण बड़े गुस्से में हैं और वह जांच चाहते हैं। हमने इसलिए पुलिस को सूचित किया है। पुलिस के अफसर और जवान आए भी हैं। उन्होंने वीडियोग्राफी कराई है।
विज्ञापन

गांव वालों का मानना है कि इस तालाब के प्रति हमारी आस्था है। हम इसे पूजते हैं, और ऐसा कार्य करने वालों ने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाई है। इसलिए हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच हो और जो आरोपी है उसको सामने लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed