{"_id":"6114189d8ebc3e7b9f2e6968","slug":"crime-rspura-news-jmu24139528","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर कार्यालय में मांस व मदिरा का सेवन करते दो कर्मियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर कार्यालय में मांस व मदिरा का सेवन करते दो कर्मियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। नगर पालिका कार्यालय में दो कर्मियों के मांस व मदिरा का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर यूजर भी खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिस पर शायद ही कोई यकीन कर सके। वीडियो में नगर पालिका के कार्यालय में दोपहर बाद वहां कार्यरत दो कर्मी कार्यालय के कुर्सी टेबल पर मांस व मदिरा का सेवन करते दिख रहे हैं। पानी सहित मदिरा की बोतल व मास के टुकड़े भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शूट करने वाले द्वारा पूछने पर दोनों लड़खड़ाती आवाज में जवाब भी दे रहे हैं। कभी गुस्से से तो कभी हंसते हुए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे एक युवक ने शूट किया है।
वहीं नपा अध्यक्ष रमेश सैनी का कहना है कि मैंने कुर्सी पर बैठने से पहले ही सभी कर्मियों को आगाह किया था कि कार्यालय में बैठ कर कोई भी ऐसा कार्य मत करना, जिससे नगर पालिका शर्मसार हो। फिर भी इन कर्मियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यह कार्य किया है। इन दोनों कर्मियों में एक अस्थायी व दूसरा स्थायी है। एक सफाई कर्मी है तो दूसरा चपरासी है। इन पर कानून के तौर पर कार्रवाई की जाएगी।