फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dealer arrested for black marketing of government ration in RSpura Jammu

जम्मू-कश्मीर: सरकारी राशन की कालाबाजारी करते डीलर गिरफ्तार, 100 बैग राशन जब्त

Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरएस-पुरा/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरएस-पुरा/जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सरकारी राशन के 100 बैग बरामद किए, जिसकी कालाबाजारी कर बेचा जा रहा था। इसमें एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार है। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Dealer arrested for black marketing of government ration in RSpura Jammu
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

सीमावर्ती गांव में सरकारी राशन की कालाबाजारी में पुलिस ने राशन डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सरकारी राशन के 100 बैग निजी व्यापारी के यहां उतारे जा रहे थे। बरामद राशन सामग्री में गेहूं के 69 व चावल के 31 बैग शामिल हैं। गिरफ्तार डीपो चालक की पहचान भीखम सिंह निवासी चोगा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सरकारी राशन की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर बासपुर बंग्ला चौकी प्रभारी मोहिंद्र सिंह की देखरेख में शुक्रवार को सुबह सरकारी राशन के बैग गांव बासपुर बंग्ला में ही किसी निजी व्यापारी के पास बेचने के लिए उतारे जा रहे हैं। चौकी प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारकर ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर उसमें से गेहूं के 69 और चावलों व 31 बैग जब्त किए। खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं व चावलों को निजी व्यापारी को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


सरपंच सुखदेव सिंह व अन्य लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए मांग की है कि इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उक्त डीलर राशन की कालाबाजारी करते हुए धरा जा चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसको फिर से राशन डीलर बना दिया है। पंचायत की ओर से विभाग को मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की बात को मानने से इनकार करते हुए दोबारा उसे ही डीलर बना दिया। आज डीलर फिर से राशन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है। सरपंच ने मांग करते हुए कहा कि खाद्य व आपूर्ति विभाग के खिलाफ पुलिस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे ताकि सरकारी राशन की कालाबाजारी पर नियंत्रण पाया जा सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed