फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

छह कुख्यात अपराधी हिरास्त में

विज्ञापन
crime
छह कुख्यात अपराधी जिनसे 2 जिंदा राउंड, 4 धारदार हथियार और 30 ग्राम हेरोइन बरामद की - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पुलिस ने छह कुख्यात अपराधियों को हिरास्त में लिया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, 2 राउंड, 4 धारदार हथियार और 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ व्यक्तियों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

एसडीपीओ शब्बीर खान की देखरेख में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी जय पाल शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्ध व्यक्तियों संदीप कुमार उर्फ शोटू और एजाज अहमद निवासी बन तलाब को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छह कुख्यात अपराधी, जो कई प्राथमिकी में गिरफ्तारी से बच रहे थे, उनमें से एक पीएसए वारंट में लंबित था पुलिस ने आरएस पुरा में गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा निरंतर पूछताछ के दौरान, उपर्युक्त आरोपियों ने उपरोक्त मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। उन्होंने अन्य व्यक्तियों के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सुनील कुमार उर्फ गोकुल, अनिल कुमार उर्फ नंदी, बलबिंदर कुमार उर्फ सूरज गिरि और दविंदर कुमार उर्फ राहुल सभी निवासी आरएस पुरा से तलाशी के दौरान एक पिस्टल, 2 राउंड और 4 धारदार हथियार बरामद किए गए। थाना आरएस पुरा में उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संदीप और एजाज दोनों को पहले भी जम्मू के विभिन्न पुलिस थानों में नारकोटिक्स के धंधे में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही, गोकुल के खिलाफ पहले से ही 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं, उसका पीएसए डोजियर वारंट भी जिलाधीश जम्मू द्वारा जारी किया गया है। वह गिरफ्तारी से भी बच रहा था। सूरज और नंदी भी थाना आरएस पुरा में दो मामले दर्ज थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरएस पुरा पलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed