फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

व्यापारी से लूटी गई कार गांव से बरामद

विज्ञापन
crime
व्यापारी की कार कब्जे में लेकर जांच करती पुलि। - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सोमवार की रात को आरएस पुरा से जम्मू जाते व्यापारी कमल कुमार गुप्ता से लूटी गई कार पुलिस ने गांव से बरामद कर ली है। एफएसएल टीम ने कार की बारीकी से जांच की और जरूरत सुबूत जुटाए हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी कमल गुप्ता से ढाई लाख रुपये, मोबाइल और कार लूट ली थी। इस दौरा बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला भी किया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। कमल गुप्ता को आसपास के लोगाें ने उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस को उनकी कार कस्बे से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर गांव वग्गाजना के पास नहर के किनारे खड़ी मिली। पुलिस को उक्त कार के बारे में जानकारी मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर कार के टूटे शीशों व कार के भीतर खून के धब्बों के सैंपल एकत्र किए। इस मामले के किसी आरोपी को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

पुलिस आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग पर घटनास्थल तक कई दुकानदारों के यहां लगाए सीसीटीवी को बाइक पर आए तीन लोगों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन बदमाशों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पुलिस द्वारा 28/2021 धारा 341,394, 34 आईपीसी 4/25 आर्म्ड एक्ट के आधार पर मामला दर्ज कर स्पेशन टीम का गठन कर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव वग्गाजना नहर के किनारे खड़ी कार मिलने पर वहां पर पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह आठ बजे के पहले उक्त स्थान पर कार नहीं थी। कार सुबह आठ बजे किसी ने खड़ी की है। पुलिस ने सुबह कार आठ बजे बाद खड़ी किए जाने पर कई लोगों के बयान दर्ज किए।
-शब्बीर अहमद खान, एसडीपीओ, आरएस पुरा
-----
आपराधिक वारदातों के बढ़ते से बाजार एसोसिएशन ने जताई चिंता
आरएस पुरा। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर बाजार एसोसिएशन ने चिंता जताई है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की वारदातों पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।

आरएस पुरा में आयोजित एक प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि सोमवार की रात बदमाशों ने एक व्यापारी पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके पैसे तथा गाड़ी भी ले गए। इसके अलावा चोरी की वारदातों में भी कुछ दिन से लगातार वृद्धि हुई है। इसे पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अपराधी दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का मानो खौफ ही नहीं रहा है। बाजार एसोसिएशन ने मांग की कि कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस को विशेष नाके लगाने की जरूरत है। प्रेेसवार्ता में सुदेश कुमार, अरुण चौधरी सहित अन्य दुकानदार भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed