{"_id":"696aaeb680be5e3674088629","slug":"crime-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100266-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज दो साथियों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज दो साथियों समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी के आगे लगी थी नकली पहचान प्लेट, आरोपी से कई मीडिया चैनलों के पहचानपत्र मिले
मुख्य आरोपी सुनील कुमार पेशे से है मजदूर, पंजाब में लगाता है दिहाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिश्नाह क्षेत्र में फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज (होशियारपुर रेंज) बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुनील कुमार उर्फ लक्खा होशियारपुर, पंजाब का रहने वाला है।
बिश्नाह थाना प्रभारी राकेश सिंह जम्वाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने चक अवतार गांव के रिंग रोड पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान सुनील कुमार एक गाड़ी (पंजाब रजिस्ट्रेशन) में सवार मिला, जिसके आगे असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज, होशियारपुर रेंज’ की नकली पहचान प्लेट लगी हुई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में सुनील कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी में उसके पास से कई अलग-अलग मीडिया चैनलों के पहचानपत्र बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाने में की गई पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी सुनील कुमार पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है और पंजाब में काम करता है। बिश्नाह थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि क्या वे अन्य किसी वारदात में भी शामिल रहे हैं।