{"_id":"680e8c8a92ef26c28b069e9d","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106059-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बसंतर दरिया से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बसंतर दरिया से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
सांबा। सांबा के नड़ क्षेत्र के डैन डबर इलाके में शुक्रवार को लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।
एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की मदद से दो दिन के प्रयास के बाद लापता व्यक्ति का शव बरामद हो पाया। शुक्रवार को जटाह गांव निवासी पूर्ण सिंह (65) घर से अपने मवेशियों को चराने निकले थे। देर रात तक नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया। शनिवार सुबह पूर्ण सिंह के कपड़े बसंतर दरिया के किनारे पाए गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद से देर शाम के बाद अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। रविवार सुबह फिर अभियान शुरू किया गया, जिसमें सेना की भी मदद ली गई। कई घंटों के कड़े प्रयासों के बाद लापता पूर्ण सिंह का शव ढूंढ निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फोटो : 27 एसबीए 01 : नड्ड क्षेत्र में बसंतर दरिया से शव बाहर निकलते जवान