{"_id":"6951996aefa47ae1e903abe3","slug":"crime-news-samba-news-c-10-1-jam1005-797774-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेड़ ठंडीचोई गांव से खैर की लकड़ी\nचोरी, दो गाड़ियां पकड़ीं, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेड़ ठंडीचोई गांव से खैर की लकड़ी चोरी, दो गाड़ियां पकड़ीं, एक फरार
विज्ञापन
- ज्याैड़ियां पुलिस ने मुट्ठी मैरा में नाका लगाकर की कार्रवाई
- पकड़ी गए दोनों वाहनों के चालक भी माैके से फरार हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सेड़ ठंडीचोई गांव से तस्करों ने शनिवार को खैर की लकड़ी चोरी कर ली। इसके बाद पुलिस चौकी ज्यौड़ियां की टीम ने शनिवार रात को ही गांव मुट्ठी मैरा के पास नाका लगाकर दो गाड़ियों को पकड़ लिया। एक अन्य चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों वाहनों में खैर की लकड़ी लदी हुई थी। दोनों चालक वाहन छोड़कर माैके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ने गांव सेड़ के पूर्व सरपंच सतिन शर्मा व अन्य लोगों को सूचित किया। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि जंगलात तथा राजस्व विभाग के सहयोग से क्षेत्र के किसानों की तरफ से सभी सरकारी प्रकियाएं पूरी करने के बाद अपनी मालिकाना भूमि से पेड़ों को कटवाया था लेकिन जंगलात विभाग ने लकड़ी को बेचने नहीं दिया और लकड़ी का गांव के नजदीक ही डंप करवा दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लकड़ी जंगलात विभाग के सहयोग से चोरी की गई है। पुलिस ने अभी तक इस विषय में मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। फरार चालकों को पकड़ने के पुलिस दबिश दे रही है। बताया जा रहा है तीसरी गाड़ी को घरोटा पुलिस ने पकड़ा है।