फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: अवैध खनन में छह वाहन किए जब्त

विज्ञापन
crime news
सांबा। जिला पुलिस एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला सांबा में अवैध खनन का मामला दर्ज किया और छह वाहन जब्त किए। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महेश गौतम एवं रोहित शर्मा की ओर से थाना सांबा में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि खनन ठेकेदारों के निजी कर्मचारी खनन के लिए अधिक वसूली कर रहे हैं और लोगों को मात्र 1100 रुपये की रसीद देकर ठगी कर रहे हैं, जबकि वास्तव में नड के पास दबोह में 4000 रुपये वसूले गए थे। लिखित शिकायत पर सांबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। दो आरोपियों अत्तम सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बिश्नाह जम्मू और बलदेव राज पुत्र राम दास निवासी सांबा को तत्काल मामले में गिरफ्तार किया गया और मामले की आगे की जांच जारी है। इसके अलावा जिला सांबा में अवैध खनन के लिए छह वाहन जब्त किए गए। जब्त किए गए वाहनों में डंपर नंबर जेके08एल-9145, ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर जेके21-7266 और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां शामिल हैं। डीएसपी गारू राम भारद्वाज और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह की पुलिस टीमों ने वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार सांबा पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर साढ़े तीन माह के भीतर 46 वाहन जब्त किए गए हैं और पुलिस जिले में खनन माफियाओं के कार्यों की लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed