{"_id":"6615cd02da892f2ca70f77c6","slug":"crime-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101017-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने हत्या मामले में नामजद कुख्यात अपराधी पकड़ा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने हत्या मामले में नामजद कुख्यात अपराधी पकड़ा, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिला मजिस्ट्रेट जम्मू ने आरोपी के खिलाफ जारी किया था पीएसए वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने कुख्यात अपराधी युद्धवीर सिंह उर्फ बबलू निवासी ओल्ड आगरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद की है।
पुलिस के अनुसार युद्धवीर सिंह पर हत्या व हत्या का प्रयास आदि सहित कई मामले दर्ज थे। अवैध हथियारों का उपयोग कर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। कई एफआईआर में शामिल होने के बावजूद उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया। फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल हो गया। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने से रोकने के लिए उसके खिलाफ डोजियर (पीएसए) की सिफारिश की गई थी। इस पर जिला मजिस्ट्रेट जम्मू ने उसके खिलाफ पीएसए वारंट जारी किया था। इसके बाद आरएस पुरा पुलिस ने अपराधी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।