{"_id":"6615cd14adab7bb9e806db59","slug":"crime-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101015-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कंटेनर पर बाइक सवार 4 लोगों ने किया\nपथराव, चालक ने गाड़ी भगा बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कंटेनर पर बाइक सवार 4 लोगों ने किया पथराव, चालक ने गाड़ी भगा बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सोमवार रात रिंग रोड पर वारदात, पथराव करने वालों ने बांधे थे मुंह
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड पर सोमवार रात कंटेनर चालक पर चार अज्ञात लोगों ने पथराव किया। चालक ने गाड़ी भगाकर खुद को बचाया।
कंटेनर चालक सुरेन्द्र सिंह ने मीरां साहिब रिंग रोड नाके पर पुलिस को बताया कि वह कंटेनर लेकर जा रहा था। रिंग रोड पर दो बाइक पर चार युवक आए। सभी ने मुंह बांधे थे। उन्होंने मोड़ पर कंटेनर पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। कंटेनर में वह अकेला था। वह बड़ी मुश्किल से गाड़ी भगाकर वहां से निकला। पत्थर वाहन के शीशे पर लगा, जिससे दरार आ गई।
रोड पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग
पीपल सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि आए दिन रिंग रोड पर रात के समय लूटपाट व पथराव की घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व सरपंच ओम प्रकाश ने कहा कि प्रशासन रिंग रोड मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि लूटपाट करने वाले लोग पकड़ में आ सकें। जम्मू पुलिस रोड पर गश्त भी बढ़ाए।