फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, record dead body,jammu news

चिनाब से मिला शव बूटानगर के युवक का निकला

विज्ञापन
crime news, record dead body,jammu news
जम्मू। परगवाल क्षेत्र में 27 जनवरी को चिनाब दरिया में मिला शव बूटानगर (रूपनगर) के युवक का निकाला, जिसकी पहचान राहुल डोगरा के रूप में हुई है। वह 11 जनवरी से घर से लापता था। शुक्रवार को उसके परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि राहुल को ढूंढने में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

राहुल पिता के साथ पुराना शहर में मेडिकल शॉप चलाता था। 11 जनवरी को रोज की तरह वह दुकान से वापस आया और शाम को घर से बाइक लेकर निकला। देर रात तक घर नहीं लौटो। सुबह परिवार वालों ने 12 जनवरी को जानीपुर पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार 27 जनवरी को राहुल का शव चिनाब से मिला। उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर ही खड़ी मिली।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिवार ने कहा कि राहुल की तलाश के लिए पुलिस ने कोई खास कार्य नहीं किया। वह 11 तारीख से लापता था और दो हफ्तों के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने राहुल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली है। 11 और 12 जनवरी के बीच उसकी कहां-कहां पर और किससे बात हुई। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है, क्योंकि लापता होने के बाद से ही राहुल के मोबाइल पर बात नहीं हुई थी। ज्यौड़ियां और जानीपुर पुलिस मिलकर इस मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रही है। राहुल के कुछ करीबी दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed