{"_id":"661dce254bdacf028c0f970a","slug":"crime-news-murder-jammu-news-c-10-jam1006-341116-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में रिश्ते तार-तार : बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में रिश्ते तार-तार : बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रफियाबाद के हादीपोरा गांव में वारदात, पेशे से ड्राइवर है आरोपी आमिर उर्फ गजनी
- डिंगीवचा पुलिस थाने में मामला दर्ज, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में रिश्तों को तार-तार कर बेटे ने चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी। वारदात के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, बेटे ने मां को मौत के घाट क्यों उतारा, अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अुनसार, बारामुला जिले के रफियाबाद के गांव हादीपोरा में रविवार मध्यरात्रि आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत महिला की पहचान आशा बेगम (48) पत्नी फारूक अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आमिर फारूक ने धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल महिला को उप जिला अस्पताल सोपोर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आमिर उर्फ गजनी पेशे से ड्राइवर है और इस वारदात के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना डिंगीवचा में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोपोर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।