{"_id":"5d7d4afc8ebc3e93a8445d67","slug":"crime-news-jammu-news-jmu1931836179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में चिट्टे के आरोपी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में चिट्टे के आरोपी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की शनिवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई। उसके शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामला मीरां साहिब पुलिस स्टेशन का है। मृतक का नाम लियाकत अली है। वह मूल रूप से राजोरी और इस समय जानीपुर में किराए पर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार एनडीपीएस के मामले में पुख्ता सूचना के आधार पर जानीपुर में छापा मारकर युवक को पकड़ गया। इसके बाद इसे मिरां साहिब पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर इसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोपी ने अपने सीने में दर्द होने की शिकायत पुलिस को दी। सूत्रों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद इसको थाने में नहलाया भी गया। लेकिन फिर भी हालत में कोई सुधार न होने पर इसे जीएमसी ले जाया गया। यहां रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह का कहना है कि मृतक को एनडीपीएस केस में पकड़ा गया था। इसके बाद इसे थाने में लाया गया। यहां इसने अपने असहज होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद इसे जीएमसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान इसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिक नशा कर लिया
सूत्रों के अनुसार पुलिस के पकड़े जाने पर आरोपी ने नशे को अधिक निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।