{"_id":"5d754d2e8ebc3e93ad103d91","slug":"crime-news-jammu-news-jmu192806315","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी होते ही बंद कर दी जाती है संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा। पाकिस्तान की की तरफ से जब भी गोलाबारी की जाती है और उससे लोगों में दहशत फैल जाती है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए परेशान हो जाते हैं। इसके साथ यह भी जानकारी लेने में लग जाते हैं कि उनके परिवार के लोग कैसे हैं और सुरक्षित हैं। लेकिन विशेष बात यह है कि इस गोलाबारी के दौरान ही संचार सेवा ठप कर दी जाती है। इससे हम सभी ग्रामीणों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
यह कहना है डींग पंचायत के सरपंच रमेश चौधरी का। पाकिस्तानी गोलाबारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार की तरफ से बंकर का निर्माण कराया जा रहा है जो अच्छी बात है। लेकिन विशेष बात यह है कि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी समय गोलाबारी शुरू कर दी जाती है। ऐसे समय में यह भी होता है कि परिवार का सदस्य घर में नहीं होता बल्कि कोई बाजार में होता है तो कोई ड्यूटी पर घर से बाहर होता है। महिलाएं भी घर से बाहर होती हैं और दैनिक उपभोग की सामग्री की खरीदारी के लिए बाहर होती हैं। ऐसे समय में अगर पाकिस्तानी की तरफ से गोलाबारी शुरू कर दी जाती है तो सभी अपने परिवार के सदस्यों के बारे में चिंतित हो उठते हैं। वे एक दूसरे से मोबाइल से संपर्क करने लगते हैं कि वह कहां हैं और किस हाल में हैं लेकिन गोलाबारी के दौरान संचार सेवाएं बंद कर दी जाती हैं जिससे लोगों को अपने सगे संबंधियों से संपर्क करने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। रमेश चौधरी ने कहा कि सरकार डींग और कलाल में और बंकर की व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।