{"_id":"5d34c4fb8ebc3e6caf0ce3e4","slug":"crime-news-jammu-news-jmu1898171190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला एसएमजीएस अस्पताल से भागा दुराचार का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला एसएमजीएस अस्पताल से भागा दुराचार का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के शालामार स्थित एसएमजीएस अस्पताल से भागे दुराचार के आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। रविवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापा मार कार्रवाई भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
रियासी जेल में दुराचार के एक मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिसकर्मियों को सोता देख शालामार स्थित अस्पताल से वीरवार को रात करीब डेढ़ बजे फरार हो गया। कैदी के भागने का पता उसकी निगरानी में तैनात पुलिस कर्मियों को शुक्रवार तड़के चला। बाद में इसकी जानकारी एसएमजीएस पुलिस चौकी में दी गई। पिछले एक साल में शहर से आधा दर्जन कैदी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो चुके हैं।
इनमें सतवारी पुलिस स्टेशन, गाडीगढ़ पुलिस चौकी, सैनिक कालोनी पुलिस चौकी, हरी मार्केट पुलिस चौकी, सरवाल पुलिस चौकी और अब एसएमजीएस चौकी से कैदी के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस इतने कमजोर होते जा रहे हैं कि कैदी आसानी से भाग जाते हैं। तीन साल पहले की बात करें तो मशहूर अपराधी सन्नी बाबा भी बख्शी नगर अस्पताल में पुलिस को गच्चा देकर भाग गया था। इसके कुछ माह बाद उधमपुर पुलिस की ओर से जम्मू कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक अपराधी भी भाग गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कैदी सुजात पर माहौर थाना रियासी में दुराचार करने पर मामला दर्ज है। इसके बाद आरोपी को सजा हुई और रियासी जेल भेजा गया। वीरवार को कैदी ने कान में दर्द होना जेल प्रशासन को बताया था। इसके बाद चार पुलिसकर्मी और एक मेडिकल अधिकारी को भी कैदी के साथ शालामार अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। कैदी को यहां दाखिल किया गया। वीरवार को ओपीडी में चेक करने के बाद चिकित्सक ने कान का आपरेशन कराने की सलाह दी थी। कान में तेज दर्द होने के कारण कैदी को दाखिल किया गया था। वीरवार रात को कैदी की निगरानी के लिए आए जवान सो गए थे, कैदी मौक ा देखकर फरार हो गया। सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू की गई है। अब तक कैदी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।